Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखण्डकोटद्वार : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री बने व्यापारी अजय...

कोटद्वार : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री बने व्यापारी अजय गुप्ता

कोटद्वार : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के पिछले माह प्रदेश के हुए चुनाव के पश्चात प्रदेश कार्यकारिणियों का विस्तार जारी है, जिसके क्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर जिला पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार नगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता अजय गुप्ता को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी यह व्यापार मंडल की टीम व्यापारी हित में कार्य करती रहेगी। अजय गुप्ता को प्रदेश मंत्री बनने पर जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी गढ़वाल विवेक अग्रवाल, महामंत्री लाजपत रायभाटिया, सेवकराम मनुजा, जितेंद्र कैंथोला, संजय अग्रवाल, राजदीप महेश्वरी, राकेश गर्ग आदि ने बधाइयां दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments