जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडाउन से जारी गैर-जमानती वारंट के संबंध में कार्रवाई करते हुए वाद संख्या- 65/26, धारा 115(2), 351(3), 324(5), 304(2), 241 एवं 352 बीएनएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त निखिल भाटिया को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार वांरटी
निखिल भाटिया पुत्र श्री भरत लाल भाटिया, निवासी मंदाकिनीनगर, पार्षद वाली गली, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम
1. निरीक्षक विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक
2. हेड कांस्टेबल चेतन सिंह,
3. हेड कांस्टेबल संदीप कुमार
4. हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह