कोटद्वार के निकट कण्वाश्रम के जंगल मे मादा हाथी की मौत, पहाड़ी से फिसलने से हुई मौत

0
142

लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत कण्वाश्रम के जंगल में एक वृद्ध हथिनी की मौत हो गई। उसकी उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच की है। वन कर्मियों को शुक्रवार गश्त के दौरान जंगल में हथिनी के मृत होने की जानकारी मिली। रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल ने बताया कि कण्वाश्रम बीट के पास के सिविल वन क्षेत्र ईड़ा गांव के पास हथिनी की पहाड़ी से फिसलकर मौत होने की जानकारी मिली थी। पशु डॉक्टरों की टीम से उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जंगल में दफना दिया गया है। उसके सभी अंग सुरक्षित थे।

Previous articleकोटद्वार में अवैध खनन के मामले में डीएफओ पर हुई कार्रवाई। कार्यकाल पूरा होते समय वन मंत्री को अब जाकर दिखा भृष्टाचार, डीएफओ को किया अटैच
Next articleएसएसपी पौड़ी के बाद अब सीओ कोटद्वार का भी हुआ ट्रांसफर, देहरादून में संभालेंगे कमान
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)