Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखण्डसमाजसेवी दिनेश चौधरी को मिला कैप्टन इन्द्र राजमती सम्मान

समाजसेवी दिनेश चौधरी को मिला कैप्टन इन्द्र राजमती सम्मान

 
कोटद्वार । 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति नन्दपुर एवं गेप्स के संयुक्त तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस से पूर्व राजा भरत की जन्म स्थली कण्वाश्रम में गेप्स के कार्यकर्ताओं ने शीशम, पीपल व आम के वृक्षों का रोपण किया साथ ही पूर्व में रोपित वृक्षों को संरक्षित किया गया। सोमवार को काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रोहित अग्रवाल सरस्वती इंटर कालेज उमरावनगर के अध्यक्ष रिटायर्ड डीएसपी एमएल ममगाई ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती ने देश प्रेम की कविता प्रस्तुत कर सभी की आंखे नम कर दी तो वहीं डॉ चंद्रमोहन बडथ्वाल ने दारू स्त्रोत मंत्रम नामक हास्य व्यंग्य कविता सुनकर सभी को लोट पोट कर दिया।
रोशन लाल कुकरेती की गढ़वाली कविता ऋषि मुनियों की तपस्थली यख, गांव की महिमा न्यारी च, जैं भूमि मां छन श्री बद्री केदार जी, वा अपनी गढ़ भूमि चा भी खूब सराही गई। राम भरोसा कंडवाल ने राष्ट्र धुन के बजते ही, भावुक हो जाता यह मन, लहराते स्नेह तिरंगा, छलकने लगती यह नयन तो इंजीनियर जगत सिंह नेगी की राष्ट्र भक्ति की कविता भारत मां के अमर सपूतो, पथ पर आगे बढ़ते जाना ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गेप्स सामाजिक संस्था ने टीम भावना से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी को केप्टिंन इन्द्र राजमती सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर  गेप्स संस्थापक राम भरोसा कंडवाल ने आपदा में अपने जीवन खोने वाले उन सभी भाई बहिनों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए शासन, प्रशासन से उनके पारिवारिक जनों को उचित मुवावजा देने की अपील की।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments