विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने आज विधानसभा कोटद्वार के पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल जनपद के 7 विकासखंडों के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिसमें दुगड्डा, जयहरीखाल, यमकेश्वर, रिखणीखाल, बीरोंखाल, द्वारीखाल एवं नैनीडांडा विकासखंड के विद्यालय शामिल रहे। विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” विषय पर अपनी रचनात्मक एवं प्रेरणादायी सोच को चित्रों और निबंधों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए सुंदर एवं प्रेरणादायी चित्रों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनके विचारों ने सभी को प्रभावित किया।
ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सपने ही देश के भविष्य की दिशा तय करते हैं। उनके विचारों और सृजनात्मक अभिव्यक्तियों में एक मजबूत, समृद्ध एवं विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में कोटद्वार महापौर शैलेन्द्र रावत जी, जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल जी, प्रधानाचार्य मुकेश सिंह रावत जी, राजेंद्र जजेडी जी, उमेद सिंह बिष्ट जी, मोहन सिंह नेगी जी, जितेंद्र नेगी जी, पद्मेश बुड़ाकोटी जी, अमिताभ अग्रवाल जी, रजत भट्ट जी, राकेश मित्तल जी, कृष्ण दत्त भदोला जी, कुलदीप बडोला जी, निर्मला जी एवं संजय रावत जी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।