पौड़ी : पौड़ी जनपद के कोट ब्लॉक के बनेल्स्यू पट्टी के ग्राम छैतूड़ में गुलदार ने घर में घुसकर एक किशोर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उस समय किशोर के साथ उसके परिजन भी सो रहे थे, जिस कारण शोर होने पर गुलदार भाग गया और किशोर की जान बच गई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय साहिल बिष्ट पुत्र शिवचरण सिंह बिष्ट बुधवार की रात को अपने घर में सो रहा था। तभी गुलदार ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद साहिल को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।