श्रीनगर स्थित गोवा बीच इन दिनों चार धाम यात्रा पर आए पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना है। प्राकृतिक सुंदरता, नदी का मनमोहक दृश्य एवं शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, लेकिन यही स्थान सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील भी है। पुलिस टीमें लगातार पर्यटकों से नदी क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करने एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरतते हुए तेज बहाव एवं गहरे पानी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जो कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
नदी किनारे एक छोटी सी लापरवाही,
परिवार की जिंदगीभर की परेशानी बन सकती है। इसे केवल पुलिस की रोक-टोक या कार्रवाई न समझें, बल्कि अपनी स्वयं की जिम्मेदारी एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता समझें। प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें, नदी के तेज बहाव एवं गहरे हिस्सों से दूर रहें, सेल्फी एवं रील बनाने के दौरान सावधानी बरतें एवं सुरक्षा मानकों एवं पुलिस निर्देशों का पालन करें।