Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तराखण्डविश्वविद्यालय के तानाशाही पूर्ण रवैया के विरोध में उतरा वंदे मातरम छात्र...

विश्वविद्यालय के तानाशाही पूर्ण रवैया के विरोध में उतरा वंदे मातरम छात्र संगठन

आज दिनांक 25-01-2024 को छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में वंदे मातरम छात्र संगठन श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के तानाशाहीपूर्ण रवैए के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर उतर आया।

लगातार विश्वविद्यालय यू•जी•सी• के नियमों का उल्लंघन करते हुए, पी•जी• की परीक्षाएं समय से पूर्व करवा रहा है। इस संदर्भ में, पूर्व में उप जिलाअधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सोपा गया था। आज विरोध करते दौरान अभिषेक अग्रवाल द्वारा भूख-हड़ताल का आवाहन भी किया गया। उन्होंने बताया कि मांग पूरी न होने तक वह इसी प्रकार अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल जारी रखेंगे। इस दौरान अगर उन्हें कुछ भी होता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घड़ियाल, पूर्व छात्र संघ सचिव शुभम सुयाल,पारस नेगी, निखिल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments