Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखण्डलक्ष्मणझूला : मस्तराम घाट पर डूबी महिला का शव SDRF ने किया ...

लक्ष्मणझूला : मस्तराम घाट पर डूबी महिला का शव SDRF ने किया  बरामद

ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत मस्तराम घाट पर डूबी महिला का शव , SDRF ने किया  बरामद। विगत 01 अगस्त 2023 को सिटी कंट्रोल रूम, ऋषिकेश द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर गुजरात की महिला नहाते समय नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गई है। उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SI सचिन रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल के आसपास सभी सम्भावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा था। आज 03 अगस्त 2023 को SDRF टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान पशुलोक बैराज से उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 
  • महिला का विवरण – नीलम बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर, निवासी अहमदाबाद गुजरात।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments