सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी आईडी और ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाव के प्रति किया जागरूक

 

 

जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में साइबर सेल श्रीनगर द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), खंडाह, श्रीनगर तथा कोतवाली पौड़ी की चौकी पाबों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बिशल्ड, पाबों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं, कोतवाली कोटद्वार की पुलिस चौकी कलालघाटी क्षेत्रान्तर्गत आमजन को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के दौरान Instagram एवं Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया आईडी, अश्लील संदेशों एवं ऑनलाइन छेड़छाड़ से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के अंतर्गत साइबर अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। पुलिस टीमों ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के ऑनलाइन उत्पीड़न या साइबर स्टॉकिंग की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेतु साइबर हेल्पलाइन 1930, वेबसाइट cybercrime.gov.in तथा आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *