सतपुली बाजार से नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, नाबालिग भी सकुशल बरामद

0
254
Google search engine

पिछले वर्ष 22 नवंबर को एक महिला द्वारा पट्टी बनेलस्यू – 03, तहसील पौड़ी जनपद (राजस्व क्षेत्र) में सूचना अंकित करायी कि उसकी नाबालिक पुत्री सतपुली बाजार आई थी परंतु घर वापस नहीं आई। इस सूचना पर राजस्व पुलिस चौकी पट्टी बनेलस्यू – 03 ने मुoअoसंo: 03/2023 धारा 365 IPC बनाम अज्ञात का मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके बाद मुकदमें अग्रिम विवेचना थाना सतपुली को प्राप्त हुई। दौराने विवेचना ठोस सुरागरसी – पतारसी एवम सर्विलांस की मदद से गुमशुदा/अप्रहता को खेरपुर कोटला, मुबारकपुर, दक्षिणी दिल्ली से अभियुक्त मनीष थपलियाल के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ करने पर तथ्य प्रकाश में आए कि अप्रहता को अभियुक्त मनीष थपलियाल पुत्र कैलाश चंद्र थपलियाल उम्र 23 वर्ष निO ग्राम थनुल, पोOओO नैथाना, तहसील/जनपद पौड़ी गढ़वाल अपने साथ सतपुली बाजार से ले गया था। अभियुक्त मनीष थपलियाल को उसके जुर्म धारा 365 IPC से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। मुकदमे में धारा 376 IPC एवम 5/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। अभियुक्त मनीष थपलियाल को माO न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।नाम पता अभियुक्त

मनीष थपलियाल पुत्र कैलाश चंद्र थपलियाल, उम्र 23 वर्ष निO ग्राम थनुल, पोOओO नैथाना, तहसील/जनपद पौड़ी गढ़वाल।

 

पुलिस टीम

मOउOनिO प्रियंका नेगी

हेoकानिo 33 कुलदीप सिंह

हेoकानिo 190 मुकेश दत्त

थाना सतपुली

 

कानिo हरीश (सीआईयू)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here