पौड़ी जनपद के पैठाणी से लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

0
82

दिनांक 06.9.2022 को कुलदीप सिंह नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी निवासी ग्राम कुठ, पोस्ट गडोली, थाना पैठाणी, जनपद पौडी गढ़वाल ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि दिनांक 04.09.2022 को उनकी भाभी श्रीमती अन्नपूर्णा उर्फ रिया देवी (उम्र-21 वर्ष) जो अपनी दोस्त पूजा से मिलने गयी और अभी तक वापस नही आयी। जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0 13/2022, धारा- 365 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा गुमशुदा की तलाश कर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 27.09.2022 को गुमशुदा अन्नपूर्णा उर्फ रिया देवी को पैठाणी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलोन से सकुशल बरामद कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम
• थानाध्यक्ष श्री वीरेंद्र चंद रमोला
• आरक्षी 381ना0पु0 राजेन्द्र सिंह
• आरक्षी 166 ना0पु0 मनोज कुमार
• महिला आरक्षी 71 ना0पु0 प्रियंका

Previous articleपौड़ी जनपद के पैठाणी से एक एक कर गायब हुई तीन महिलाएं, परिजनों द्वारा सूचना देने के बाद जांच में जुटी पुलिस
Next articleउत्तराखंड पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित पूरे गैंग को किया गिरफ्तार, नही थम रहा लुटेरी दुल्हनों का धंधा