पौड़ी जनपद में मृतकों की पेंशन खाने वाले दो कर्मचारी हुए सस्पेंड, जिलाधिकारी ने किया सस्पेंड

0
149

पौड़ी जनपद के मुख्य कोषागार व उपकोषागार श्रीनगर में सेवारत दो लेखा लिपिकों को मृतकों की पेंशन खाना महंगा पड़ गया। पौड़ी डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने दोनों आरोपियों को निलंबित कर दिया है। जबकि तीसरे आरोपी की मृत्यु होने के कारण अब उसके परिजनों से वसूली के लिए आदेश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने मुख्य कोषागार पौड़ी में सेवारत लेखा लिपिक व उप कोषागार श्रीनगर में सेवारत लेखा लिपिक को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ पूर्व में कोतवाली में तहरीर दी जा चुकी है। जिलाधिकारी के अनुसार मुख्य कोषागार पौड़ी व उप कोषागार श्रीनगर में एक मामला प्रकाश में आया। जिसमें पता चला कि तीन कर्मचारियों ने मिलीभगत से पेंशनरों की मृत्यु के पश्चात उनका पैसा अवैध तरीके से अपने या अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिया है। यह राशि करीब 53 लाख 97 हजार 779 रुपये है।
जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि एक अन्य आरोपी की मृत्यु होने के कारण उनके परिजनों से वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा उक्त आरोपियों द्वारा किए गए गबन का आकलन किया जा चुका है।

Previous articleगणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर नजर आयेगी बदरीनाथ, हेमकुंड साहेब व डोबरा चांटी पुल को प्रदर्शित करते हुए झांकी
Next articleराजकीय नर्सिंग कालेज की 56 छात्राऐं कोरोना संक्रमित
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)