कोटद्वार में फूफा ने किया भतीजी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

0
259
Google search engine

कोटद्वार भावर क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी का रिश्ते का फूफा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बुधवार देर रात किशोरी को अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। पहले तो वह मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। लेकिन बाद में उसने अपने रिश्ते के फूफा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here