Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखण्डभगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

 
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में ‘हिन्दी दिवस’ के अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन प्रो. पीएस राणा ने हिन्दी के प्रयोग व सम्मान की शपथ दिलायी। आज 14 सितम्बर 2023 को भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया जिसमे विश्वविद्यालय के डीन प्रो. पीएस राणा द्वारा हिन्दी के प्रयोग व इसके सम्मान का आवाहन किया गया। प्रो. पीएस राणा ने कहा कि हिन्दी भाषा विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली विश्व की चौथी भाषा है जो 380 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाती है। इसकी अन्य भाषाओं की तुलना में अपनी अलग विशेषता व महत्ता है। हिन्दी भाषा का अलग ही सौन्दर्य है यह  उद्बोधन व अभिवादन को अलग-अलग महत्व देती है। हिन्दी भाषा में कुल 11 स्वर व 33 व्यंजन हैं। इस प्रकार इसके स्वरूप को समझने की वर्तमान में अत्यन्त  आवश्यकता है, जिसके लिए भाषा का ज्ञान आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक पूजा पंत ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वाराअपने-अपने विचार रखे गये। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रो० राणा द्वारा हिन्दी भाषा के प्रयोग, इसके सम्मान, इसकी महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ दिलाई गई।
 कार्यक्रम में सहा. कुलसचिव अरुण कुमार, सहा. प. नियंत्रक राहुल राजपूत, समन्वयक पिंकी बिष्ट, धीरेन्द्र, रवीन्द्र, हर्षित, विकास कुमार, विकास पाल, श्वेता विष्ट, ज्योति, श्वेता, तरू, साधना, सुमन, शशि, सुभाष, कुसुम, रुपाली, सुरभि, अमृता, मोनिका, मिलन, रश्मि, रितु, मीनू, रवीन्द्र, मुकेश अधिकारी आदि शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल सिंह, उप कुलाधिपति डॉ. आशा सिंह व डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं व स्टाफ को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी व सभी को हिन्दी भाषा का सम्मान करने का सन्देश दिया।
   
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments