Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखण्डपूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह ने गिनाई प्रदेश सरकार की नाकामियां

पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह ने गिनाई प्रदेश सरकार की नाकामियां

 
कोटद्वार। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने एक स्थानीय बारातघर में पत्रकारों के साथ वार्ता की । पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार डेंगू महामारी रोकने सहित अन्य सभी मोर्चों पर विफल रही है। भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप हो गये हैं और जनता परेशान हैं। कहा कि आम जन ने विकास की आस के साथ भाजपा सरकार को सत्ता सौंपी थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि प्रदेश में फैल रही डेंगू महामारी को रोकने में सरकार नाकाम रही है, वहीं नगर और पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा के कारण और न ही जनता के लिए वैकल्पिक व्यवस्था ही कर रही है। भाबर क्षेत्र में सिंचाई गूलों की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है। अतिक्रमण के नाम पर कोटद्वार नगर सहित पहाड़ के छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। उन्होंने अंकिता हत्याकांड के लिए भी प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अभी तक पहाड़ की बेटी को न्याय नहीं मिल पाया है। वहीं भाजपा में वापसी की अटकलों को उन्होंने सिरे से नकार दिया। इस दौरान बलबीर सिंह रावत, रमेश खंतवाल, विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, प्रेम सिंह, प्रवेश रावत और राजा आर्य आदि लोग उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments