हिंदी माह के समापन पर केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार में काव्य गोष्ठी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता

 

 

केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार में हिंदी माह के समापन अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से काव्य गोष्ठी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोटद्वार के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

काव्य गोष्ठी में विद्यार्थियों ने अपनी भावपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया।

काव्य गोष्ठी में में प्रथम स्थान काव्या रावत, आदर्श विद्या निकेतन ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अभिनव ध्यानी, केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार तथा तृतीय स्थान हिमानी बिष्ट, आदर्श विद्या निकेतन ने प्राप्त किया।

 

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति, नंदा देवी अकादमी, द्वितीय स्थान प्रभास, पृथ्वी विद्या मंदिर तथा तृतीय स्थान प्रकृति, आदर्श विद्या निकेतन ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अरनव ज़खमोला, केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार एवं अंशिका अमोली, पृथ्वी विद्या मंदिर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।

 

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्रीमती वंदना भारद्वाज, सेवानिवृत्त प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा श्री मनोज गोद, सेवानिवृत्त, शिक्षक केंद्रीय विद्यालय संगठन ने निभाई। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मनीषा मखीजा द्वारा किया गयाl निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति निरंतर रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, साहित्यिक अभिरुचि, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं लेखन कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत जीवंत, सार्थक और प्रेरणादायी बना दिया।

श्रीमती वंदना भारद्वाज जी ने कहा कि हिंदी माह के समापन पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और अनुराग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

मंच संचालन विभा नौडियाल , धन्यवाद ज्ञापन प्रीती अरोड़ा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *