चोरी करने घर में घुसा चोर, AC चलाकर वही सो गया। सुबह पुलिस बोली good morning… अब चले। यूपी की घटना

यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक चोर के साथ अजीब घटना घट गई। नशे में धुत होकर चोरी के इरादे से एक बंद घर में घुसे चोर ने घर का सामान इकठ्ठा किया फिर गर्मी में एसी चलाकर वहीं सो गया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी। पुलिस ने चोर कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, पूरा मामला इंदिरा नगर इलाके का है। यहां बीते शनिवार रात डॉक्टर सुनील पांडेय का मकान है, लेकिन डॉ पांडेय ज्यादातर समय इस मकान में नहीं रहते हैं। जिसकी वजह से मकान बंद पड़ा था। शनिवार आधी रात के वक्त चोर कपिल कश्यप नशे में धुत होकर घर का ताला तोड़कर घुस गया। कपिल ने घर में रखे कीमती सामान को इकट्ठा किया और फिर गर्मी में एसी चलाकर वही सो गया। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो चोर को उठाकर बोली good morning अब चले…. जिसके बाद पुलिस चोर को गिरफ्तार कर थाने ले आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *