डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में 12 एवं 13 नवंबर 2026 को आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मिरिकल टेबल टेनिस एकेडमी एवं एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल, कोटद्वार के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण मिरिकल टेबल टेनिस एकेडमी की होनहार खिलाड़ी आन्या रावत रहीं। उन्होंने अपनी शानदार खेल प्रतिभा और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अंडर-13 गर्ल्स, अंडर-17 गर्ल्स, अंडर-19 गर्ल्स एवं वुमेन्स ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। आन्या की इस उपलब्धि से एकेडमी एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है।
अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी रहा शानदार।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने निम्न उपलब्धियां हासिल कीं:
– अंडर-11: अम्बिश थपलियाल – तृतीय स्थान।
– अंडर-13 गर्ल्स: आन्या रावत – प्रथम स्थान, नंदनी – तृतीय स्थान, धनिष्ठा – तृतीय स्थान।
– अंडर-13 बॉयज: अथर्व कंडारी – तृतीय स्थान।
– अंडर-15 गर्ल्स: नंदनी तोमर – प्रथम स्थान, आरोही मलासी – द्वितीय स्थान, आन्या रावत – तृतीय स्थान।
– अंडर-15 बॉयज: विनायक जोशी – प्रथम स्थान, आरव भंडारी – द्वितीय स्थान।
– अंडर-17 गर्ल्स: आन्या रावत – प्रथम स्थान, ऋषिता नेगी – तृतीय स्थान, नंदनी तोमर – तृतीय स्थान।
– अंडर-19 गर्ल्स: आन्या रावत – प्रथम स्थान।
– वुमेन्स ओपन: आन्या रावत – प्रथम स्थान।
मिरिकल टेबल टेनिस एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य कोच रूपवंत ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मिरिकल टेबल टेनिस एकेडमी एवं एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है।