कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के संबंध में किया पुतला दहन

 
कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कोटद्वार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था, हरिद्वार में बीजेपी नेता द्वारा एक महिला से दुराचार किये जाने, सरकार के नाक के नीचे राजधानी देहरादून में एक महिला से दुराचार के बाद हत्या कर शव को कूड़े में फेंकने के साथ ही पूरे देश -प्रदेश में महिला उत्पीड़न में कहीं न कहीं  बीजेपी नेताओं की संलिप्तता  के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर सरकार से मांग की गई कि प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ ही महिला शोषण पर रोक लगाए जाएं। प्रदर्शन में विजय नारायण सिंह, रश्मि पटवाल, सुधा असवाल, नीलम रावत, सुनीता बिष्ट, पार्षद विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, शंकर सिंह नेगी, रमेश चन्द्र खंतवाल, केएस चौहान, बलबीर सिंह रावत, सतेंद्र बिष्ट, नसीम अहमद, धर्मपाल सिंह बिष्ट, महेंद्र पाल सिंह रावत, प्रवेश रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, गणेश नेगी, साबर सिंह नेगी, जीतेन्द्र भाटिया, चंद्रमोहन सिंह रावत, मनवर सिंह आर्य, अमित राज सिंह, कमल किशोर बिष्ट, सन्दीप रावत, सुनीता सहित सेकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मिलित थे।