सेवा संकल्प अभियान एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, पौड़ी द्वारा अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कंडोलिया टेका रोड पर आयोजित की गयी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित कुमार दुबड़िया ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में लगभग 114 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में कार्तिक ने प्रथम, विधान रावत ने द्वितीय, अंश नेगी ने तृतीय, अखिल ने चतुर्थ तथा देवेन्द्र ने पंचम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में शिखा प्रथम, विधि रावत द्वितीय, अराध्या रावत तृतीय, गरिमा चतुर्थ तथा अनोखी बिष्ट पंचम स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार अंडर-17 बालक वर्ग में शुभम ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय, ललित सिंह ने तृतीय, प्रतीक नेगी ने चतुर्थ तथा अंश रावत ने पंचम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में महक कंडारी प्रथम, खुशबू नेगी द्वितीय, नन्दनी तृतीय, तुलसी राणा चतुर्थ तथा नेहा पोखरियाल पंचम स्थान पर रहीं।
ओपन बालक वर्ग में अनुराग नेगी ने प्रथम, प्रवीण ने द्वितीय, निखिल नैथानी ने तृतीय, कुश बिष्ट ने चतुर्थ तथा आदित्य लिंगवाल ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं ओपन बालिका वर्ग में काजल कुकरेती प्रथम, अनुष्का बिष्ट द्वितीय, प्रियाशी कुकरती तृतीय, सोनाक्षी भट्ट चतुर्थ तथा साक्षी नेगी पंचम स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।