यमकेश्वर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

0
107
Google search engine

दो दिन पूर्व यमकेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना यमकेश्वर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी की उनकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र-17 वर्ष है वो घर से बिना बताए कहीं चली गयी है। इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना यमकेश्वर पर मु0अ0सं0- 05/2024, धारा- 363 भा0द0वि पंजीकृत किया गया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष यमकेश्वर को टीम गठित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं कुशल सुरागरसी पतारसी कर नाबालिग अपहृता को सूचना प्राप्त होने के चंद घंटों के भीतर भानियावाला से सकुशल बरामद किया गया। दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि नाबालिग अपहृता को यमकेश्वर क्षेत्र के विजय कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने पास भानियावाला किराए के मकान में बुलाया व अभियुक्त द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियोग उपरोक्त में धारा-376 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त विजय कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।नाम पता अभियुक्त

विजय कुमार (उम्र-59 वर्ष) पुत्र स्वo कृपा राम, ग्राम-फेडवा, थाना-यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 05/2024, धारा- 363 भा0द0वि एवम धारा-376 भाoदoवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी

पुलिस टीम
1. महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी
2. अपर उपनिरीक्षक मोनेश चौधरी
3. आरक्षी 04 ना0पु0 संजीव कुमार
4. महिला आरक्षी अनीता गुंसाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here