द्वारीखाल में महिला से छेड़छाड़ कर धमकी देने वाले को लैंसडाउन पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
283
Google search engine

बीते 27 दिसंबर को द्वारीखाल निवासी एक युवती द्वारा राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि वादिनी के साथ अकबर निवासी नगीना, बिजनौर यूपी ने छेड़खानी कर धमकी दी है। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में मु0अ0सं0-03/23, धारा- 354, 384, 504, 506 भादवि बनाम अकबर पंजीकृत किया गया। अभियोग गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ। ये मामला थाना लैन्सडान पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक रचना रानी के सुपुर्द कर प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर अभियुक्त अकबर को कल डेरियाखाल लैन्सडाउन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

 

अभियुक्त का नाम पता

1- शोयब खान मलिक पुत्र अकबर खान, निवासी मोहल्ला सराय मीर, थाना नगीना, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here