Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखण्डकपकोट : रीठाबगड़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया घायल का रेस्क्यू

कपकोट : रीठाबगड़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया घायल का रेस्क्यू

कपकोट : जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्रान्तर्गत रीठाबगड़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया घायल का रेस्क्यू। आज 14 अगस्त 2023 को थाना कपकोट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रीठाबगड़ में एक कार (UK02 TA 2325) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे गिर गई है। उक्त सूचना पर पोस्ट कपकोट से ASI रवि रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणो के घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनाई। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया। 
  •  घायल का विवरण:- कुंदन राम पुत्र भाग राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी- बांसेडगड़, बागेश्वर।

SDRF टीम का विवरण:- 

  1.  ASI रवि रावत
  2. HC दिनेश पूरी
  3. आरक्षी कमल जोशी
  4. आरक्षी बालम सिंह
  5. आरक्षी जगमोहन सिंह
  6. आरक्षी चालक दीप चन्द्र सती
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments