Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखण्डअपडेट : गंगोत्री नेशनल हाईवे के पास बड़ा हादसा, नदी में गिरा...

अपडेट : गंगोत्री नेशनल हाईवे के पास बड़ा हादसा, नदी में गिरा वाहन, 04 की मौत, 02 घायल

उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): वाहन संख्या UK10TA 0941 Maruti  Eco उत्तरकाशी से अपने गांव द्वारी भटवाड़ी जा रहे था। कि मनेरी से आगे सैंज के पास  पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई । तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, एक महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  अनुज कुमार की मौजूदगी में एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचा जा चुका है। मौके पर रेस्क्यू कार्य पूर्ण हो चुका है।

मृतकों का नाम पता

  1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।                     
  2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
  3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवारी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।    
  4. दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।       

घायलों का नाम पता विवरण

  1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी पटवारी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक) 
  2. लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments