Monday, May 20, 2024
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड : स्वतंत्रता दिवस पर ये 08 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित, यहां...

उत्तराखंड : स्वतंत्रता दिवस पर ये 08 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित, यहां देखें लिस्ट

 

देहरादून : प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति देशभर के पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित करते हैं इस वर्ष उत्तराखंड के आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का चयन हुआ है। इन सभी को राष्ट्रपति  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित करेंगी। विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” व सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने और अग्निशमन/आपात सेवा विभाग अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए “अग्निशमन सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक”

1. चक्रधर अन्थवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।

सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक”

1. विम्मी सचदेवा रमन, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/कार्मिक, उत्तराखण्ड।

2. नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल।

3. योगेश चन्द, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखण्ड।

4. भूपेन्द्र सिंह भण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।

5. रविन्द्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस, जनपद देहरादून।

सराहनीय सेवा के लिए “अग्निशमन सेवा पदक”

1.  गिरीश सिंह बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी जनपद ऊधमसिंहनगर।

2. दिनेश चन्द्र भट्ट, फायर सर्विस चालक, जनपद देहरादून।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments