गुमखाल-सतपुली मार्ग 5 फरवरी तक रात में रहेगा बंद, जानिए मार्ग खुलने और बंद होने का समय

गुमखाल-सतपुली हाईवे पर आगामी दिनों में रात्रिकालीन समय में यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह मार्ग 2 फरवरी से 5 फरवरी तक प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखा जाएगा।बताया कि हाईवे पर आवश्यक मरम्मत/निर्माण कार्य किए जाने के चलते सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। कार्य के दौरान भारी मशीनों और मजदूरों की आवाजाही के कारण रात में यातायात को पूरी तरह रोका जाएगा, जबकि सुबह 6 बजे के बाद मार्ग सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह तय समय के भीतर ही यात्रा की योजना बनाएं और रात्रिकालीन सफर से बचें। आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही परिवहन विभाग और पुलिस को मौके पर तैनात कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।स्थानीय प्रशासन के मुताबिक कार्य समय से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।सतपुली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मरमत कार्य पूर्ण होने के बाद हाईवे पर सुचारू रूप से यातायात का संचालन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *