Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशी : यमुना नदी में बहे तीर्थ यात्री के शव को पुलिस...

उत्तरकाशी : यमुना नदी में बहे तीर्थ यात्री के शव को पुलिस ने किया बरामद

उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण ):  सुबह करीब 06.30 बजे एक व्यक्ति के किसाला नामक स्थान पर यमुना नदी में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर बडकोट पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तुरन्त आवश्यक उपकरण के साथ मौके के लिए निकले। सर्च अभियान चलाते हुये उक्त व्यक्ति को खरादी के पास यमुना नदी से मृत अवस्था में बरामद किया गया। शिनाख्त करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान भाव साहेब पुत्र श्याम राव निवासी ग्राम ददोल तह0 बाजपुर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र उम्र-42 के रुप में हुयी। मौके पर उनकी पत्नी द्वारा बताया गया कि वह लोग यात्रा पर आये थे, यमुनोत्री दर्शन करने के बाद वह किसाला स्थित होटल में रुके थे, सुबह  उनके पति यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे, अचानक पैर फिसलने के कारण वह यमुना नदी मे बह गये। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को सीएचसी बडकोट ले जाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 
 
 
        
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments