पौड़ी जनपद के अंतर्गत द्वारीखाल ब्लॉक में एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हाय सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मैक्स सिलोगी बाजार से पोखड़ा जाते दुर्घटनाग्रस्त हुई। जानकारी के अनुसार चौराडांग तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें मैक्स सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे पीएचसी जाखणीखाल पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।