आज शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के आदेश के अनुपालन मे जीआरपी थाना लक्सर उत्तराखंड , जीआरपी थाना नजीबाबाद उत्तर प्रदेश, RPF थाना नजीबाबाद मुरादाबाद मंडल, कोतवाली कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल की गोष्ठी का आयोजन थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर की अध्यक्षता में चौकी जीआरपी कोटद्वार पर आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान यात्रियो की सुरक्षा आगामी चारधाम यात्रा व कुंभ मेला 2027 के संबंध में तथा ट्रेनो मे होने वाली जहरखुरानी, चोरी, छिनौती महिला और बच्चो से संबंधित अपराध, सूचनाओ का सही समय पर आदान प्रदान, ट्रेन स्कोर्ट डयुटी मे नियुक्त कर्मियो का एक दुसरे से सम्पर्क स्थापित करने और किसी आपाताकाल स्थिति से निपटने आदि के सम्बन्ध मे विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी के बाद थाना जीआरपी लक्सर उत्तराखंड, थाना जीआरपी नजीबाबाद उत्तर प्रदेश, कोतवाली कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, थाना आरपीएफ नजीबाबाद उत्तर रेलवे (मुरादाबाद मंडल) के पुलिस बल द्वारा रेलवे स्टेशन कोटद्वार और रेलवे स्टेशन नजीबाबाद पर संयुक्त अभ्यास (JOINT EXERCISES )/ चैकिंग अभियान चलाया गया।
और यात्रियो को सुरक्षित यात्रा करने जहरखुरानी व ट्रेनों में यात्रा के दौरान होने वाले अपराधों के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया। उपरोक्त संयुक्त अभियान कै दौरान रेलवे प्रबन्धक मंडल मुरादाबाद -सुनीता श्रीवास्तव द्वारा रेलवे स्टेशन कोटद्वार का औचक निरीक्षण किया गया, इस निरीक्षण के दौरान रेलवे प्रबन्धक मंडल मुरादाबाद द्वारा उचित दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट नजीबाबाद मय पुलिस बल, थानाध्यक्ष थाना जीआरपी लक्सर रचना देवरानी मय पुलिस बल, थानाध्यक्ष थाना जीआरपी नजीबाबाद कमल किशोर मय पुलिस बल, चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली कोटद्वार SI विनोद छपराना मय पुलिस बल मौजूद रहे।