Monday, December 4, 2023
https://investuttarakhand.uk.gov.in/
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार

 
गोपेश्वर/देहरादून : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार आज सोमवार को  देहरादून स्थित मुख्य मंत्री आवास मुख्य सेवक सदन में  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को  भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया तथा एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा जिसमें बदरीनाथ धाम तथा राष्ट्रीय राजमार्ग में आ रही दिक्कतों का  उल्लेख कर कार्रवाई की अपेक्षा की गयी है‌।
 बीकेटीसी उपाध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित  पत्र में यात्रियों तथा विशिष्ट जनों को श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन में सुविधा हेतु माणा आईटीबीपी केंप से बदरीनाथ धाम तक सड़क मार्ग निर्माण करने, बदरीनाथ  लाम बगड़ के निकट खचड़ा नाला पर बने पुल से यातायात संचालित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करने तथा  तीर्थयात्रियों के लिए चामधार से श्री योगबदरी पांडुकेश्वर तक सड़क मार्ग निर्माण का अनुरोध किया गया है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों के बावत भी मुख्यमंत्री से  चर्चा की। मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मास्टर प्लान प्रभावितों का हर संभव पुनर्वास जरूरी है ताकि सभी तीर्थपुरोहितों, हक हकूकधारियों, स्थानीय लोगों, व्यापारियों के सहयोग से मास्टर प्लान का कार्य तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री बदरीनाथ यात्रा हेतु आमंत्रण भी दिया।
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments