Saturday, April 27, 2024
Homeउत्तराखण्डबेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, UKPSC जूनियर इंजीनियर के 1097 पदों के...

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, UKPSC जूनियर इंजीनियर के 1097 पदों के लिए आवेदन शुरू

 

देहरादून : UKPSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।  UKPSC ने विभिन्न विभागों में 1,097 पदों पर जूनियर इंजीनियरों की भर्ती निकाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पेपर लीक की वजह से पूर्व में रद्द हुई जेई भर्ती के पद भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए तीन नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर ते की गई है। अगर आपके पास भी योग्यता है, तो इस मौके को हाथ से ना जानें दें।

इन विभागों में भर्ती

ग्रामीण निर्माण विभाग में जेई सिविल के 187, जेई इलेक्ट्रिकल के नौ, जेई टेक्निकल के पांच, सिंचाई विभाग में जेई सिविल के 75, जेई मैकेनिकल के 63, लघु सिंचाई विभाग में सिविल के 22, मैकेनिकल के 18, एग्रीकल्चर के छह, पंचायती राज विभाग में सिविल के 41, जल संस्थान में सिविल के 79। जल निगम में सिविल के 50, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 12, पीडब्ल्यूडी में सिविल के 210, टेक्निकल के 16, मैकेनिकल के दो, इलेक्ट्रिकल के 24, ऊर्जा विभाग में नौ, आवास विभाग में सिविल के 135, कृषि विभाग में इंजीनियरिंग शाखा के 37, शहरी विकास विभाग में सिविल के 32, उरेडा में 10, पिटकुल में पांच व यूजेवीएनएल में 50 पद भरे जाएंगे।

आवेदन शुल्क

  • आवेदन के लिए जनरल, OBC, EWS को 172.30 रुपये, एससी-एसटी को 82.30 रुपये और दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देना होगा।

ये हैं परीक्षा केंद्र

  • UKPSC ने भर्ती के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, देहरादून, गोपेश्वर, हरिद्वार, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और उत्तरकाशी में परीक्षा केंद्र ते किए हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments