पेनेशिया हॉस्पिटल द्वारा कल 3 मई को कोटद्वार में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर मे न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर केतन गुजराल द्वारा दिमाग की नस फटना, संट सर्जरी, ब्रेन/ स्पाइन के ट्यूमर, सिर/ रीढ़ की हड्डी की चोट, सिर दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी के दौरे, दिमाग/स्पाइन की टीबी, बच्चे की पीठ का फोड़ा, हाथ/पैर में दर्द, सुन्न और झनझनाहट, हाथ/पैर में लकवा, स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं को लेकर निशुल्क परामर्श सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
साथ ही सर्जिकल गेस्ट्रो, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर कार्तिक ठुरवाल द्वारा पित्ताशय निकालने की सर्जरी, अपेंडिक्स और हनिया ऑपरेशन, रेक्टल प्रोलेप्स की सर्जरी, आंत में छेद की सर्जरी, पाइल्स फिशर और फिस्टुला का ऑपरेशन, हाइड्रोसील का ऑपरेशन, स्तन की गांठ का ऑपरेशन, थायराइड सर्जरी, पेट व आंत से संबंधित ऑपरेशन को लेकर निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
ये स्वास्थ्य शिविर उत्कर्ष इंटरप्राइजेज, पटेल मार्ग गैराज रोड, गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट के सामने लगेगा। जिसका समय सुबह 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक होगा। शिविर में ब्रोंकोस्कोपी(फेफड़ों की जांच) एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी की जांच सुविधा के साथ दवाइयों में छूट और सभी तरह के ब्लड टेस्ट में भी छूट मिलेगी। शिविर से जुड़ी किसी भी जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए 7830382000 पर संपर्क कर सकते है। इस दौरान ब्लड प्रेशर जांच और शुगर जांच पूर्णतः निशुल्क होगी।