आज सोमवार को दुगड़ड़ा के पास पौड़ी रोड पर एक बाइक बस से टकरा गई। सूचना मिलते ही दुगड्डा पुलिस चौकी के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक बस संख्या UK08PA0484 जो कि पौड़ी की तरफ से कोटद्वार जा रही थी, और एक मोटर साइकिल नंबर DL8SDM9871 जो कि कोटद्वार की तरफ से पौड़ी की तरफ जा रहे थे। जिसमें कि 2 लोग बैठे थे, दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।
जिससे बाइक सवार मौके पर बेहोश होकर गिरे हुए थे, जिनको 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल दुगड्डा भिजवाया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक बाइक सवार को डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित किया गया, और बाइक पर बैठे दूसरे व्यक्ति की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण उसको बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के लिए रेफर किया गया।
मौके पर दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा कब्जे पुलिस लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम जितेंद्र सिंह गुसाईं पुत्र एल एस गुसाईं निवासी संत नगर, खुशहाल चौक बुराड़ी न्यू दिल्ली उम्र–38 वर्ष और घायल का नाम देवेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह चौहान निवासी अंगानी पौड़ी गढ़वाल उम्र–37 वर्ष है।