Friday, December 8, 2023
https://investuttarakhand.uk.gov.in/
Homeउत्तराखण्डकांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट का...

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट का किया अभिनंदन

 
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में नव नियुक्त कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि धीरेंद्र सिंह बिष्ट के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी से जुड़े पूर्व सैनिकों में उत्साह का संचार होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह, हिम्मत सिंह, चंद्रमोहन सिंह, होशियार सिंह, कुंवर सिंह, सुदर्शन रावत और गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments