घर में घुसकर महिला से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार,लूट का मोबाइल भी बरामद

 

 

 

दिनांक 14.10.2026 को वादिनी श्रीमती लक्ष्मी देवी, निवासी यमकेश्वर द्वारा थाना यमकेश्वर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें वादिनी द्वारा अंकित कराया गया कि रात्रि के समय एक अज्ञात युवक उनके घर आया, जिसने अपना नाम सोनू बताया तथा मार पीट और डरा धमका कर वादिनी का विवो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 11/2026, धारा 309(4)/74 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लूट जैसी गंभीर घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतू निर्देश दिए गए।

 

उक्त निर्देशों के क्रम में थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त हितेंद्र सिंह नेगी को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमे से संबंधित लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

हितेंद्र सिंह नेगी (उम्र- 24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री प्रवीण सिंह नेगी, निवासी- ग्राम ठागर, थाना यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 11/2026, धारा 309(4)/74 भारतीय न्याय संहिता (BNS)

धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध थाना यमकेश्वर में पूर्व में निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत हैं—

1. मु0अ0सं0 06/2026, धारा 305(D)/331(3)/317(2) BNS, थाना यमकेश्वर।

2. मु0अ0सं0 07/2026, धारा 305(D)/331(4)/317(2) BNS, थाना यमकेश्वर।

3.

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक अमित सैनी।

2. कांस्टेबल 04 संजीव कुमार।

3. कांस्टेबल 76 धर्मेंद्र कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *