उपस्थित जन से काँवड मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किय गया संवाद, मांगा गया सहयोग

 

 

आज काँवड मेला-2026 के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर की अध्यक्षता में कोतवाली रानीपुर परिसर में एस0पी0ओ0(विशेष पुलिस अधिकारी), सम्भ्रान्त व्यक्तियो, सी0एल0जी0 मेम्बरो, स्थानीय व्यापारियो/दुकानदारो, एवं होटल/ढाबा मालिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ उप निरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाडी, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट उ0नि0 चरण सिंह आदि मौजूद रहे।

 

गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपस्थित सभी उपस्थित जन को आगामी काँवड मेले के सम्बन्ध में निम्न दिशा निर्देश दिये गये-

 

• कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सभी सहयोग करें।

• कानून एवं शांति व्यवस्था से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा।

• सभी सार्वजनिक स्थलों व सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को समय से स्वयं हटा लें।

• सभी व्यापारी/ दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर खाने/अन्य सामग्री की रेट लिस्ट चस्पा करेंगे।

• यात्रा के दौरान किसी भी होटल/ढाबा, दुकान में मांस मदिरा का न सेवन किया जाए न करने दिया जाए।

• अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

• सभी होटल ढाबा संचालक होटल ढाबो पर विधिवत बोर्ड लगाकर उसमें प्रोपराईटर का नाम अंकित करें।

• बिना आई0डी0 व फोन नम्बर के होटल स्वामी/प्रबन्धक अपने होटलो में किसी को न ठहराएं।

• किसी भी दुर्घटना/ शांति भंग/ विवाद अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

• सभी एस0पी0ओ0 से पूर्व की भाँति इस वर्ष भी काँवड मेले के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *