वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार, द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 01.03.2026 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा भीमगोड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दौरान चेकिंग एक संदिग्ध टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या UK 08 BJ 4420 पर दो व्यक्ति सवार दिखाई दिए, जिन्हें संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त मेनपाल के कब्जे से 503 ग्राम तथा अभियुक्त राजकुमार के कब्जे से 501 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा प्रयुक्त वाहन को नियमानुसार सीज किया गया। जिस संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0-05/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।