वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने के लिए निर्देश दिये हैं।
जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी फ़ौ0 वाद संख्या-1602/23,धारा- 406/411 IPC से संबंधित अभियुक्त गौरव बेबनी, निवासी- मानपुर कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
गौरव बेबनी पुत्र नीमचंद बेबनी निवासी मानपुर कोटद्वार
पुलिस टीम
1. अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र पुरोहित
2. कांस्टेबल प्रेम सिंह रावत