सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी ने पत्रकार दीपक सिंह गुसाईं की माता के निधन पर किया दुख व्यक्त

 
देहरादून : सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी देहरादून  बद्री चंद नेगी ने पत्रकार दीपक सिंह गुसाईं की माता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। तथा  विभाग की ओर से शोकाकुल  परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। जनपद स्तरीय मान्यता प्राप्त  दीपक सिंह गुसाईं की माता सुंदरी देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी, जिनका 31 अगस्त देर रात जनपद अवस्थित कैलाश हॉस्पिटल में निधन हो गया वह 72 वर्ष की थी। जिनका पार्थिव शरीर उनकी आवास नेहरू कॉलोनी से प्रातः 9:00 बजे हरिद्वार के लिए दाह संस्कार हेतु ले जाया जाएगा।