यमकेश्वर विधानसभा में विधानसभा प्रभारी गौरव अग्रवाल का भव्य स्वागत, संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

 

 

यमकेश्वर विधानसभा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से विधानसभा प्रभारी श्री गौरव अग्रवाल जी के यमकेश्वर विधानसभा आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास नेगी जी की अध्यक्षता में यमकेश्वर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में विधानसभा प्रभारी गौरव अग्रवाल जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने तथा आम जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

 

जिला अध्यक्ष विकास नेगी जी ने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी। संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवनेश खरकवाल, नगर अध्यक्ष नितेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव जखमोला, अनिल लतूड़ी, संजय तोमर, जिला महासचिव कीर्ति सिंह बिष्ट, राकेश रावत सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

विमल बिष्ट

जिला महासचिव

जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *