शिविर में 39 शिकायतों का निस्तारण, 32 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कल्जीखाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 39 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए 21 आवेदन प्राप्त हुए और 32 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

 

ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की। शिविर में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनीता तोपवाल ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी पात्रता, उद्देश्य और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

 

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय सिंह पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख दीपक असवाल, खंड विकास अधिकारी मनोज कोठारी, सुपरवाइजर माया राणा सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *