खिर्सू में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं, मौके पर हुआ शिकायतों का निस्तारण

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड खिर्सू में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, बाल विकास सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं।

 

शिविर में ग्रामीणों द्वारा रखी गयी समस्याओं में से विकासखंड स्तर से संबंधित शिकायतों का खंड विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए मेडिकल कैंप में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गयी तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया।

 

खंड विकास अधिकारी खिर्सू शिव सिंह भंडारी ने बताया कि सभी विकासखंडों में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही ब्लॉक स्तर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जीशान अली, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मोहन सिंह रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली, ग्राम विकास अधिकारी नितिन सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *