फर्जी नाम, फर्जी आधार और अवैध रूप से निवास कर रहा था बांग्लादेशी, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड स्तर से संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के कुशल नेतृव में जनपद में वृह्द स्तर पर सत्यापन, चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में अवैध रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों, फर्जी दस्तावेज धारकों, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना है।

इसी क्रम में दिनांक 16.04.2026 को कोतवाली एवं अभिसूचना इकाई लक्ष्मणझूला द्वारा संयुक्त रूप से रामझूला क्षेत्र में सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान आसपास संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन एवं चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी विरोधाभासी एवं संदेहास्पद प्रतीत होने पर उससे गहनता से पूछताछ की गई।

 

गहनता से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना वास्तविक नाम सनीउर रहमान उर्फ सत्यसाधू (उम्र 39 वर्ष) निवासी बैसड़ी मधुखाली, फरीदपुर (बांग्लादेश) बताया। जांच में खुलासा हुआ कि वह वर्ष 2016 से बिना वैध वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रहा था। अपनी वास्तविक पहचान छुपाने हेतु उसने “सत्यनिष्ठ आर्य” नाम से भारतीय आधार कार्ड भी बनवा रखा था।

 

पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के दस्तावेजों को गहनता से खंगालने के साथ ही और अधिक जानकारी जुटाई गई जांच के दौरान अभियुक्त के कब्जे बांग्लादेशी पासपोर्ट (जिसकी वैधता वर्ष 2018 में समाप्त हो चुकी थी), भारतीय पते पर बना आधार कार्ड,मोबाइल फोन, टैबलेट आदि सामान बरामद हुआ, पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभियुक्त एक दिन पूर्व ही लक्ष्मणझूला घूमने आया था, जबकि इससे पूर्व वह बंगाल, दिल्ली, गाजियाबाद एवं अन्य स्थानों पर निवास कर रहा था। अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारत में अवैध निवास करने तथा पहचान छुपाकर रहने के गंभीर अपराध के चलते पुलिस द्वारा व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्ष्मणझूला में मु0अ0सं0-11/2026 धारा- 318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2) BNS एवं धारा- 3/21 The Immigration and Foreigners Act-2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विषय में पुलिस, जांच एजेन्सिंयों आदि द्वारा गहनता से जांच कर और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *