पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा जारी वरिष्ठता सूची के अनुपालन में जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त मुख्य आरक्षी श्री रविन्द्र नेगी को अपर उपनिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) के पद पर पदोन्नत किया गया है। 

इस अवसर पर आज पुलिस कार्यालय पौड़ी में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा उनके कंधों पर स्टार सजाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि अब अपनी नई भूमिका में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन कर जनपद पुलिस का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *