राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगा एक दिवसीय रोजगार मेला, विभिन्न कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

 

 

जिला प्रशासन एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लैंसडाउन के संयुक्त तत्वावधान में 16 अगस्त 2026 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कोटद्वार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

 

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में हरिद्वार, देहरादून एवं कोटद्वार क्षेत्र की 10 से 15 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इन कंपनियों द्वारा करीब 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर), मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा, बीटेक/एमटेक (मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल), बीबीए, एमबीए, स्नातक, बीएससी/एमएससी (केमिस्ट्री) सहित विभिन्न तकनीकी एवं शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

 

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर प्रातः 10:00 बजे रोजगार मेले में उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने साथ बायोडाटा (सीवी) की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट आकार के दो फोटो, समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रतियां तथा सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण-पत्र अवश्य लेकर आएं।

 

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी कार्यालय दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक मोबाइल नंबर 9927477709, 9917250670 एवं 8171307685 पर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *