एसआईआर-2026 की तैयारियों को लेकर यमकेश्वर में बैठक आयोजित

जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी/ईआरओ चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में एसआईआर-2026 की तैयारियों के संबंध में 36 विधानसभा यमकेश्वर के नोडल अधिकारियों, एएलएमटी, सुपरवाइजर एवं बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड निर्वाचन आयोग देहरादून एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के साथ-साथ एसआईआर की पूर्व तैयारियों तथा एसआईआर के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

 

बैठक के दौरान एआईआरओ, सहायक एआईआरओ, नोडल अधिकारी, एएलएमटी, सुपरवाइजर एवं बीएलए-1 के कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित बीएलए-1 को एसआईआर-2026 की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। इस दौरान बीएलए-1 को निर्देशित किया गया कि सभी बीएलए-2 को आगामी प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु सूचित करें।

 

बैठक में बीडीओ द्वारीखाल जयकृत बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर खुशाल सिंह टोलिया, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल सुरेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार यमकेश्वर वैभव जोशी, एबीडीओ यमकेश्वर जगमोहन सिंह, ईओ नगर पालिका दुगड्डा जेपी जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *