पौड़ी में महिला को सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति को वीडियो भेजना पड़ा भारी, अब उसी वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे जा रहे पैसे

0
227
Google search engine

पौड़ी तहसील क्षेत्र में सोशल मीडिया क्राइम से जुड़ा मामला सामने आया है। जहा एक महिला की सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से बात हुई। बात धीरे धीरे काफी आगे बढ़ गई। जो महिला के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले महिला से बातचीत की, जिसमें फेसबुक, स्नैप शॉट, वीडियो कॉल शामिल हैं. और फिर उन्हीं वीडियो से महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक उक्त महिला 12 नवंबर से अपने ससुराल से लापता चल रही थी। पुलिस खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच लापता महिला अचानक अपने ससुराल वापस लौट आई।महिला ने बताया कि ब्लैक मेलर उसे उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। एवज में 50 हजार रुपए मांग रहे थे। महिला अपने कीमती गहने लेकर दिल्ली तक जा पहुंची जहां एक ऑटो ड्राइवर को उसने कीमती गहने दे डाले।

पीड़ित महिला के परिजनों ने इस बाबत रिपोर्ट लिखाई है, पुलिस अब नए एंगल से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here