कोटद्वार के आदित्य पोखरियाल दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में होंगे शामिल। हेड हेरिटेज एकेडमी में 12वीं के छात्र है आदित्य

हेड हेरिटेज एकैडेमी कोटद्वार के छात्र आदित्य पोखरियाल की ऐतिहासिक उपलब्धि, गणतंत्र दिवस परेड 2026 राजधानी दिल्ली में भाग लेने के लिए कोटद्वार से चुने गए एकमात्र एनसीसी कैडेट बने। उनका चयन हेड हेरिटेज एकैडेमी में छात्र एवं छत्राओं के अनुशासन, नेतृत्व और उत्कृष्टता को दर्शाता है। हेड हेरिटेज एकैडेमी आदित्य को देश के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में से एक पर कोटद्वार का प्रतिनिधित्व करने और हमारी कोटद्वार नगर के युवा शिक्षार्थियों को प्रेरित करने के लिए बधाई देते हैं।कोटद्वार शहर के हेड हेरिटेज एकैडेमी के कक्षा 12 के होनहार छात्र आदित्य पोखरियाल जो कि विगत दो सालो से एनसीसी के कैडेट हैं। आदित्य पोखरियाल कोटद्वार शहर से एकमात्र छात्र हैं जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड 2026 में चयनित होकर स्कूल एवं समस्त कोटद्वार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र के चयन से परिवार के सभी सदस्यों में खुशी एवं उत्साह की लहर है।हेड हेरिटेज एकैडेमी के निर्देशक ले० कर्नल कुंवर अजय सिंह और प्रधानाचार्य डॉ० रूपामाला सिंह ने छात्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *