पौड़ी में ग्राम प्रधान पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

बीते 19 सितंबर को पलौठा के ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह द्वारा राजस्व पुलिस चौकी सितोनस्यूं में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे गांव पलोटा के व्यक्ति सुधीर सिंह द्वारा मेरे साथ मारपीट कर सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया गया। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी सितोनस्यूं पर मु0अ0स0-01/24 धारा 109/333/351(2) B.N.S. बनाम सुधीर पंजीकृत किया गया। मामला गम्भीर प्रवृत्ति का होने के कारण उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अभियोग राजस्व पुलिस से कोतवाली पौड़ी को स्थानान्तरित किया गया।

इस मामले में प्रभारी कोतवाली अमरजीत सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर ठोस सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त के बारे में विभिन्न माध्यमों से जानकारी कर उपरोक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त सुधीर सिंह को उसके घर ग्राम पलोटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

नाम पता अभियुक्त

सुधीर (उम्र-37 वर्ष) पुत्र स्व0 सूरज सिंह, निवासी ग्राम-पलोटा, तहसील- पौडी, जनपद- पौडी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0-01/24 धारा 109/333/351(2) B.N.S. बनाम सुधीर

 

पुलिस टीम

1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमकान्त सेमवाल

2. उपनिरीक्षक राकेश चौधरी

3. मुख्य आरक्षी धीरज

4. महिला आरक्षी प्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *